अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में आधी रात घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म , गंभीर रूप से पीटकर घायल किया, आरोपी पर मुकदमा दर्ज।

On: July 7, 2025 6:54 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। यह घटना करीब पांच दिन पहले हुई थी, लेकिन अब इसका खुलासा हुआ है। आरोपी ने युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह घटना देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता की मां के अनुसार, 3 जुलाई की देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। उनकी बेटी की नींद खुलने पर उसने किराएदार समझकर दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, मोहल्ले का ही एक युवक जबरन घर के अंदर घुस आया। आरोपी ने युवती का मुंह दबा दिया, उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। पीड़िता ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
पटेलनगर कोतवाली प्रभारी ने जानकारी दी कि एक महिला ने शिकायत दी है, जिसमें मोहल्ले के ही युवक पर उसकी बेटी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर आरोपी अनस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें- देहरादून :सड़क पर लावारिस नहीं छोड़ी थी मासूम, पिता ने खुद गोद में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन को दी थी सूचना — बाल कल्याण समिति के सामने खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment