अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में फिर कुदरत का कहर, दो बकरी पालक जालंदरी नदी में बह गए

On: July 6, 2025 6:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। नदियां उफान पर हैं और इससे जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम उत्तरकाशी जिले की तहसील भटवाड़ी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जालंदरी नदी की तेज़ धार में दो बकरी पालक बह गए। यह हादसा हर्षिल से लगभग 14-15 किलोमीटर दूर क्यारकोटि के पास पेश आया, जहां दोनों व्यक्ति अपने जानवरों के साथ थे।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र दुर्गम है और वहां पहुंचने के लिए केवल पैदल रास्ता है, जिससे राहत कार्यों में अतिरिक्त चुनौतियां आ रही हैं। फिर भी टीमें तेजी से मौके की ओर बढ़ रही हैं।

राहत और बचाव कार्यों के लिए गठित संयुक्त दल में एसडीआरएफ के छह सदस्य, वन विभाग के चार कर्मचारी, स्थानीय पुलिस के चार जवान, दो राजस्व अधिकारी और कई ग्रामीण शामिल हैं। यह टीम नदी के किनारे तलाश अभियान चला रही है। अभी तक लापता बकरी पालकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें और खराब मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें। लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : देहरादून के डोईवाला में माइनिंग प्लांट के कमरे में चुन्नी के सहारे लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, कोतवाली के बहार जमकर हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment