अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का एलान, मानसून सत्र में लोकतंत्र सेनानियों के हित में पेश होगा विधेयक, सम्मान निधि में होगी वृद्धि

On: June 25, 2025 5:15 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि को बढ़ाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है और भविष्य में इसे और बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही, मानसून सत्र के दौरान लोकतंत्र सेनानियों के हित में विशेष अधिनियम लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी अपने सरकारी आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आपातकाल के दौरान मीसा और डीआईआर में बंदी बनाए गए लोकतंत्र सेनानियों के साथ संवाद कर रहे थे। यह आयोजन आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर “संविधान हत्या दिवस” के रूप में आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सभी मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो उनके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखेगा। इसके अलावा, सभी पात्र लोकतंत्र सेनानियों को प्रमाण पत्र तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित सचिव को दिए गए हैं।

धामी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए हर वर्ष भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं को हल करने में सरकार कोई कोताही नहीं बरतेगी।

25 जून 1975 को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जब देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। उस समय संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति की तानाशाही और हठधर्मिता का परिणाम था।

धामी ने आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण, नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जेलों में रहते हुए भी उन्होंने लोकतंत्र के लिए युवाओं को जागरूक किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल की वास्तविकता और लोकतंत्र सेनानियों के योगदान से परिचित कराना आवश्यक है। इसलिए 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की शुरुआत की गई है।

धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से लिए गए निर्णय आज देशभर के लिए मिसाल बन रहे हैं और राज्य हर क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रमुख सचिव शैलेश बगौली, लोकतंत्र सेनानी कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रेम बड़ाकोटी समेत बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment