हल्द्वानी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 25 जून को प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल में 25 से 27 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।
डायवर्जन का समय और तारीख
25 जून: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
27 जून: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
प्रमुख ट्रैफिक दिशा-निर्देश और वैकल्पिक मार्ग
पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन:
हल्द्वानी और काठगोदाम से ऊपर की ओर जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी-रामनगर के रास्ते भेजे जाएंगे।
वीवीआईपी रूट (तिकोनिया चौराहा, हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड, ज्योलीकोट तक):
इस मार्ग को जीरो जोन घोषित किया गया है। डायवर्जन अवधि में आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
हल्द्वानी से नैनीताल जाते समय:
वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर भेजे जाएंगे।
नगर निगम कट से वाहन अटल मार्ग की ओर मोड़े जाएंगे।
ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से वाहन रूसी बैंड-2, रूसी बैंड-1, मंगोली होते हुए कालाढूंगी की ओर भेजे जाएंगे।
नैनीताल से निकलने वाले वाहन भवाली और भीमताल मार्ग का प्रयोग करेंगे।
प्रवेश प्रतिबंध वाले स्थान:
पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को वहीं रोक दिया जाएगा।
गौलापार से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को महाकाली जनरल स्टोर तिराहा पर रोका जाएगा और गौलापुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
भीमताल से हल्द्वानी आ रहे वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी, और अमृतपुर गेट के पास रोक दिया जाएगा।
फ्लीट निकलने के दौरान, भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ज्योलीकोट से 2 किमी पीछे भवाली की ओर रोक दिया जाएगा।
पूर्ण प्रतिबंध:
वीवीआईपी रूट पर पड़ने वाले सभी लिंक मार्गों और कटों से मुख्य मार्ग पर किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
25 जून सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और 27 जून सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक, भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।
रोडवेज व टैक्सी संचालन में बदलाव:
रोडवेज और केमू स्टेशनों से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें और टैक्सियां, वीवीआईपी की आवाजाही से कम से कम 20 मिनट पहले ही स्टेशन या स्टैंड पर रोक दी जाएंगी।
पुलिस की अपील
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने आमजन से अपील की है कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।







