अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केलाखेड़ा मशरूम प्लांट हादसा: रैक टूटने से मलबे में दबे मजदूर, एक महिला की मौत, सात गंभीर घायल

On: June 20, 2025 7:42 AM
Follow Us:

उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र के गांव भव्वानगला स्थित मशरूम प्लांट में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट के भीतर अचानक एक भारी रैक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद मजदूर जैविक खाद के मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जो करीब चार घंटे तक चला।

चार घंटे चला रेस्क्यू, 23 मजदूर थे काम पर

पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबा हटाकर एक-एक मजदूर को बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त प्लांट में कुल 23 मजदूर काम कर रहे थे। बताया गया कि मशरूम बैग रखने के लिए क्षमता से अधिक वजन भरने की वजह से रैक एक ओर झुक गया और गिरने से यह दुर्घटना हो गई।

घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज, एक गर्भवती भी शामिल

हादसे में घायल जय सिंह, करन, ओमपाल, रेशमा, कौशल्या, राधा, गणेश, भगवानदास, विजयपाल, पोला, भोली और परमजीत कौर को बाजपुर और काशीपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से एक गर्भवती महिला की पीठ में दर्द की शिकायत के बाद उसका एक्सरे करवाकर उसे प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया है।

डीएम ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीएमएस डॉ. आरके सिंहा को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने इस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पोस्टमार्टम को लेकर हुआ हंगामा

हादसे में जान गंवाने वाली महिला मजदूर के शव को जब पुलिस मोर्चरी ले गई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने लगी, तभी मृतका का एक रिश्तेदार पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को सीधे ले जाने की जिद पर अड़ गया। इसको लेकर मोर्चरी पर हंगामा हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को समझाकर शांत किया।

प्रशासन ने घायलों के तीमारदारों के लिए की व्यवस्था

डीएम के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने घायल मजदूरों के लगभग 25 परिजनों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की। मौके पर एसडीएम बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं, घायल प्लांट संचालक रवि नेहरा का इलाज काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


यह हादसा न केवल मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गंभीर चेतावनी भी है। प्रशासन की जांच और कार्रवाई से अब यह तय होगा कि जिम्मेदारों पर क्या सख्ती होती है।

यह भी पढें- देहरादून में भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दृष्टिबाधित बच्चों के अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई पर छलक आए आंसू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UP Crime: प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट, बिजली के 6 शॉक देकर पत्नी को उतारा मौत के घाट; रामपुर में हैवानियत

CM Dhami Student Controversy: CM Dhami listens to Uttarakhand student athlete during a youth interaction programme

CM Dhami के सामने छात्रा के आंसुओं से गरमाई सियासत, International Event को लेकर अब सामने आई नई कहानी

Lakhpati Didi women in Uttarakhand working through self-help groups

महिला सशक्तिकरण में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 3 लाख पार हुआ ‘Lakhpati Didi’ का आंकड़ा, अब 1.12 लाख नए लक्ष्य पर नजर

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: ईकोटेक-3 की चिप कंपनी में भीषण आग, मलबे में दबकर 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

डीजे पर डांस करने से भड़का प्रेमी: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की प्रेमिका की हत्या, शव गंगनहर में फेंका; पुलिस ने किया केस का पर्दाफाश

Jim Corbett Birth Anniversary: ​​Forests are being lost between tourism and tourism, will Jim Corbett's vision of conservation be fulfilled?

Jim Corbett Birth Anniversary: पर्यटन और टूरिज्म के बीच खो रहे जंगल, क्या पूरी हो पाएगी जिम कॉर्बेट की संरक्षण की सोच?

Leave a Comment