अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश मार्गों पर रविवार को भीषण जाम, सात किलोमीटर लंबा लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया प्लान बी

On: June 15, 2025 9:19 AM
Follow Us:

ऋषिकेश। रविवार को सप्ताहांत और ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते ऋषिकेश-हरिद्वार और ऋषिकेश-देहरादून मार्गों पर पर्यटक वाहनों की अत्यधिक आवाजाही देखने को मिली। बड़ी संख्या में बाहर से आए सैलानियों के कारण इन मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया, जिससे सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को प्लान बी लागू करना पड़ा। इसके तहत वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्ट कर छिद्दरवाला, भणियावाला, रानीपोखरी, डांडी और इंद्रमणि बडोनी चौक होते हुए ऋषिकेश की ओर भेजा गया। हालांकि वैकल्पिक मार्ग पर भी वाहनों की भारी कतारें लग गईं।

इंद्रमणि बडोनी चौक से देहरादून मार्ग की ओर, खासकर काली माता मंदिर तक, वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं भद्रकाली की ओर भी ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। नेपाली फार्म से ऋषिकेश पहुंचने में सामान्यतः लगने वाले समय की तुलना में यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ा।

वाहनों की रेंगती रफ्तार और गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग पर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन पर्यटकों की भारी भीड़ के आगे व्यवस्था चरमराती नजर आई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment