अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून से मोतीचूर तक के हाईवे अपग्रेड के लिए केंद्र ने 720 करोड़ की मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार

On: June 11, 2025 10:06 AM
Follow Us:

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के देहरादून-लालटप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल 36.82 किलोमीटर) के उन्नयन कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 720.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग भी पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

सीएम धामी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थानीय ट्रैफिक को नेशनल हाईवे के मुख्य यातायात से अलग करना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात का दबाव भी कम हो। इसके लिए अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आमजन को सुगमता और सुरक्षा दोनों मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तेज़ी से विस्तार हो रहा है और यह स्वीकृति राज्य के विकास की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

Leave a Comment