अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में भीषण हादसा: नगाणगांव मार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

On: May 25, 2025 8:14 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कुर्सिल-नगाणगांव मोटर मार्ग पर एक बोलेरो मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रविवार तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच की है। बोलेरो वाहन नगाड़ गांव से बड़कोट की ओर जा रहा था, तभी नगाड़ से लगभग एक किलोमीटर आगे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 से 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक संतोष (26 वर्ष), पुत्र बूटा राम, निवासी स्यालव (थाना बड़कोट) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़कोट थाने से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment