Uttarakhand Crime: रुड़की में चिकन सेंटर पर वन विभाग का छापा, मन्नत के नाम पर पिंजरों में कैद मिले 34 तोते - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime: रुड़की में चिकन सेंटर पर वन विभाग का छापा, मन्नत के नाम पर पिंजरों में कैद मिले 34 तोते

On: April 25, 2025 8:59 AM
Follow Us:

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मन्नत पूरी करने के नाम पर पक्षियों को कैद कर बेचा जा रहा था। सती मोहल्ला स्थित एक चिकन सेंटर पर वन विभाग की टीम ने छापा मारकर 34 तोते बरामद किए हैं। ये सभी तोते पिंजरों और लकड़ी की पेटियों में बंद हालत में पाए गए।

गुरुवार को वन विभाग को सूचना मिली थी कि सती मोहल्ला के एक चिकन सेंटर में कई तोतों को अवैध रूप से बंद करके रखा गया है। सूचना के आधार पर एसडीओ सुनील बलूनी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चिकन सेंटर की छत और भीतर से कुल 34 तोते बरामद हुए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

चार तोते एक लकड़ी की पेटी में कैद थे, जबकि 30 से अधिक तोते छत पर बनाए गए टीनशेड के नीचे पिंजरों में बंद मिले। मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कई लोग मन्नत मांगते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वे धार्मिक भावना के तहत पक्षियों को आज़ाद कराना चाहते हैं। इसी के चलते ये लोग 200 से 300 रुपये में तोते खरीदते थे।

हालांकि बरामद किए गए तोते किसी प्रतिबंधित प्रजाति के नहीं हैं, लेकिन वन विभाग ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सभी तोतों को कब्जे में लेकर विभागीय अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है और पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह मामला वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध व्यापार को लेकर एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। वन विभाग इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढें- Breaking News:UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरा अपडेट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment