एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा आज यानी 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं के लिए यह दिन बेहद अहम रहा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई और इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर पोर्टल result.digilocker.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया।
अब छात्र और उनके अभिभावक रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
UP Board 10th Result 2025: 90.11% छात्र सफल
इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) में 90.11% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर माना जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि छात्रों की मेहनत रंग लाई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
UP Board 12th Result 2025: इंटरमीडिएट में 81.15% पास
इस वर्ष इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में कुल 25,98,560 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 21,08,774 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा है।
लड़कों का प्रदर्शन:
- कुल छात्र: 13,87,263
- पास हुए छात्र: 10,62,616
- पास प्रतिशत: 76.60%
लड़कियों का प्रदर्शन:
- कुल छात्राएं: 12,11,297
- पास हुई छात्राएं: 10,46,158
- पास प्रतिशत: 86.37%
लड़कियों ने इस बार भी बाज़ी मारी है। उनका पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 9.77% अधिक रहा।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक:











