अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

छात्र को संदिग्ध हालत में गोली लगने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक छात्र गिरफ्तार

On: April 19, 2025 11:03 AM
Follow Us:

दिनांक 16 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड पर स्थित एक प्राइवेट पीजी (पेइंग गेस्ट) में रह रहे छात्र को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने की सूचना मिली। घायल छात्र का नाम शशि शेखर (उम्र 21 वर्ष) है, जो झारखंड के रामगढ़ जिले का रहने वाला है और देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है।

पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू करवाई। जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय शशि शेखर के साथ उसका दोस्त शशि रंजन भी कमरे में मौजूद था, जो उसी कॉलेज में उसी कोर्स का छात्र है।

पूछताछ में शशि रंजन ने बताया कि वह दोनों कमरे में बैठे थे और शशि शेखर ने बैड के सिरहाने से एक पिस्तौल निकालकर उसे दिखाना शुरू किया। इस दौरान गलती से शशि रंजन के हाथ से पिस्तौल का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई और शशि शेखर के सिर के बाईं ओर जा लगी। गोली लगते ही शशि शेखर के सिर से काफी खून निकलने लगा और वह बेड पर ही गिर पड़ा।

घबराहट में शशि रंजन ने पिस्तौल, उसका मैगजीन और चला हुआ कारतूस वापस उसी जगह रख दिया और कमरे से बाहर निकल गया। इसके बाद दोस्तों की मदद से घायल शशि शेखर को अस्पताल ले जाया गया।

जांच में शशि रंजन की संलिप्तता पाई गई, लेकिन उसके इरादों में जानबूझकर कोई आपराधिक मंशा नहीं मिली। इसलिए पहले दर्ज की गई धारा 109 बीएनएस को बदलकर धारा 110 बीएनएस में बदल दिया गया और शशि रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार छात्र का विवरण:

नाम: शशि रंजन

पिता का नाम: प्रमोद कुमार यादव

निवासी: ग्राम धुली पट्टी, थाना जयनगर, जिला मधुबनी, बिहार

आयु: 21 वर्ष

पुलिस द्वारा बरामद:

घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल

चला हुआ कारतूस (खोखा)


जांच करने वाली पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक मोहन सिंह (थानाध्यक्ष प्रेमनगर)
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष रबियान
  3. उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी (चौकी प्रभारी बिधौली)
  4. हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र विष्ट
  5. कांस्टेबल रोबिन सिंह
  6. कांस्टेबल संदीप
  7. कांस्टेबल अमरेन्द्र

यह भी पढ़ें:UK Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment