उत्तराखंड के सीएम धामी का सख्त संदेश: पुलिस जनता के करीब आए, अवैध गतिविधियों से दूर रहे - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के सीएम धामी का सख्त संदेश: पुलिस जनता के करीब आए, अवैध गतिविधियों से दूर रहे

On: April 18, 2025 4:31 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के जमीन विवाद या अवैध मामलों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसे मामलों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।देहरादून में पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में सीएम धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक शांतिपूर्ण राज्य के रूप में जाना जाता है और इसे अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने राज्य में रह रहे अवैध विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए जो इन घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करते हैं।करीब तीन घंटे चली इस बैठक में सीएम ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी जिलों के एसपी और एसएसपी से रिपोर्ट ली। उन्होंने ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।सीएम ने कहा कि पुलिस को जनता का विश्वास बनाए रखना चाहिए और अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाते हुए जन संवाद बढ़ाना चाहिए। उन्होंने थानों में नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़ें :*Uttarakhand Crime News: रुड़की में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 2915 नशे के इंजेक्शन और 50 हजार की नकदी बरामद*

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Ethanol Policy 2026 Impact: मक्का पर बढ़ा दबाव, क्या महंगे हो जाएंगे अंडे, चिकन और दूध?

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Leave a Comment