अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: नई शराब दुकानों के खुलने पर लगी रोक, सीएम धामी ने जन शिकायतों के बाद दिए सख्त निर्देश

On: April 11, 2025 3:06 AM
Follow Us:

प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने को लेकर जनता की आपत्तियों और विरोध को देखते हुए सरकार ने इस प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देशित किया है कि नई मदिरा दुकानों के आवंटन पर पुनर्विचार किया जाए और आगे की प्रक्रिया को तब तक स्थगित रखा जाए जब तक सभी पहलुओं पर संतुलित निर्णय न हो जाए।

मुख्यमंत्री को लगातार इस विषय में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसमें लोगों ने शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानें खोलने पर चिंता जताई थी। इन जन भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ऐसी किसी भी दुकान को अनुमति न दी जाए जो सामाजिक और धार्मिक दृष्टिकोण से आपत्तिजनक स्थान पर स्थित हो।

गौरतलब है कि सरकार की नई आबकारी नीति के तहत पहले ही धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थाओं के समीप शराब की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इसके बावजूद, जब विभिन्न जिलों में नई दुकानों के प्रस्ताव आए तो कई जिलाधिकारियों के समक्ष स्थानीय नागरिकों ने इस पर आपत्तियां दर्ज कराईं।

इन जन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस विषय में प्राप्त आपत्तियों की जांच करें और नए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करें। साथ ही, जब तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं होता, तब तक कोई भी नई शराब दुकान संचालित न की जाए।

सरकार का यह कदम जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सामाजिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक अहम निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढें- अगले 24 घंटे उत्तराखंड पर भारी! तेज़ आंधी और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, हवाएं चल सकती हैं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment