अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में बेकाबू स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, फिर खाई में गिरी; एक की मौत, एक घायल

On: April 9, 2025 7:51 AM
Follow Us:

नैनीताल के समीपवर्ती जोखिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी 76 वर्षीय मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रहा एक पर्यटक वाहन गलत दिशा में आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में विनय वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी स्कॉर्पियो करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। खाई में फंसे विनय और उनकी मां को बाहर निकाला गया और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय वर्मा को इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने जानकारी दी कि महिला का शव पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढें- हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल – एक गंभीर हालत में AIIMS रेफर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

​Mahendra Bhatt Meets PM Modi: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

Leave a Comment