अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के प्रख्यात साहित्यकार सुभाष पंत का निधन, साहित्यिक समुदाय में छाई शोक की भावना

On: April 7, 2025 8:16 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कहानीकार और उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित सुभाष पंत का आज सुबह निधन हो गया। 86 वर्षीय पंत ने देहरादून के नेशविला रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुभाष पंत को हिंदी साहित्य में उनके बहुचर्चित कथा-संग्रहों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों के लिए विशेष पहचान मिली थी। एक रात का फासला, छोटा हुआ आदमी, एक का पहाड़ा, पहाड़ चोर, मुन्नी बाई की प्रार्थना, पहाड़ की सुबह, सुबह का भूला, सिंगिंग बेल और इक्कीसवीं सदी की एक दिलचस्प दौड़ जैसी कृतियाँ उनके साहित्यिक योगदान की अमिट छाप छोड़ गई हैं।

हाल ही में मार्च में आयोजित उत्तराखंड भाषा संस्थान के साहित्योत्सव कार्यक्रम में उन्हें ‘उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान’ से नवाजा गया था। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की सराहना करते हुए कहा था कि यह पहल नई पीढ़ी को राज्य के संघर्षों और इतिहास से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

उन्होंने कहा था, “हमारे बच्चों को अपने राज्य के बलिदानों, आंदोलन और विभूतियों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे उनमें अपने उत्तराखंड के प्रति गर्व और जुड़ाव का भाव पैदा हो सके।”

सुभाष पंत का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। उनके निधन से हिंदी कथा साहित्य ने एक संवेदनशील और सजग लेखक को खो दिया है।

यह भी पढें- देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटेंगे अब 36 नए ITBP अधिकारी, मसूरी में हुई पासिंग आउट परेड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Comment