अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: होली के बाद गंगा स्नान जा रहे वाहन पलटने से 11 वर्षीय बालक की मौत, पांच घायल

On: March 15, 2025 5:32 AM
Follow Us:

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक 11 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वाहन का बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

रानीमाजरा गांव निवासी मेघराज शुक्रवार को होली खेलने के बाद अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए निकला था। वह सभी को मैक्स लोडर वाहन से लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। वाहन पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े।

11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, कई घायल

सूचना मिलते ही फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस हादसे में सचिन कुमार के 11 वर्षीय बेटे देव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायलों में सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश, रविंद्र का 13 वर्षीय बेटा आदि और सोनू उर्फ आशीष शामिल हैं। इनमें से भूमेश और आदि की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


लक्सर में महिला से अभद्रता का मामला: जबरन दुकान में खींचने का प्रयास, विरोध करने पर किया हमला

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने महिला को रास्ते में रोककर जबरन अपनी दुकान में खींचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके नाक पर काट लिया और मौके से फरार हो गया।

युवक ने जबरन दुकान में खींचा, नीयत थी गलत

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में नाई की दुकान चलाने वाला युवक राशिद ने उसे रोक लिया। उसने जबरन महिला का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचने की कोशिश की और दुकान का शटर नीचे गिराने का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी घबराकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

यह भी पढें- Breaking News-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: 15 मार्च को पर्वतीय होली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

Leave a Comment