Doon Prime News
sports

IND vs NZ T20:पत्नी साक्षी के साथ रांची के इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे धोनी, मैच का उठाया लुत्फ,स्टेडियम का नजारा देख आप भी जाएंगे चौंक

न्यूजीलैंड ने रांची में खेले गए पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया। इस मैच में कई शानदार पल देखने को मिले। वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा टीम इंडिया की फील्डिंग भी शानदार रही। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की हो रही है। दरअसल, धोनी पत्नी साक्षी के साथ अभी रांची में ही हैं। रांची धोनी का होम-टाउन है।


आपको बता दें की ऐसे में वह साक्षी के साथ भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लुत्फ उठाने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचे थे। स्टेडियम में लगे टीवी स्क्रीन पर जैसे ही धोनी और साक्षी की तस्वीर आई, स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देखते ही बेकाबू हो गए। स्टेडियम में ही धोनी-धोनी के नारे लगने लगे। इस दौरान धोनी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।


वहीं धोनी इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में भी पहुंचे थे और भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी डेवोन कॉनवे के साथ उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस भी की थी। धोनी की पूरे भारत में गजब की फैन फॉलोइंग है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी इस साल आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।

यह भी पढ़े –*धरना प्रदर्शन :उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन रहा ठप, यात्रियों को हुई भारी असुविधा लेकिन फिर भी नहीं खुली प्रबंधन और सरकार की नींद*


अगर,भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

आज कोलकाता की टीम से इस ऑलराउंडर ने किया डेब्यू, ताबड़तोड़ छक्कों के लिए जाना जाता है ये खिलाड़ी

doonprimenews

‘चहल टीवी’ पर यजुवेंद्र चहल ने कहा जितना दबाव दूसरे वनडे में था उतना दबाव तो मैंने अपनी शादी में भी महसूस नहीं किया था।।

doonprimenews

IND vs PAK : टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने भरी हुंकार, इस प्लान के जरिए पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाएगी टीम इंडिया

doonprimenews

Leave a Comment