Doon Prime News
uttarakhand

थराली विधानसभा के अंतर्गत कलसिरी गांव में हुआ हादसा,15-17वर्ष के चार किशोर नदी में डूबे, हुई मौत

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 वर्ष के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


आपको बता दें की मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़े -**आज अपराहन 3:35 मिनट पर विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री रहे मौजूद


हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

Related posts

Uttarakhand Breaking- प्रदेश में फिर आया कोरोना (Corona) मामलों को लेकर बड़ा अपडेट, देहरादून में मिले सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले

doonprimenews

साथियों के साथ दौड़ते हुए हुई 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम, ये बताई जा रही वजह

doonprimenews

Poonch Attack :सेहरा सजने से पहले ही देश के लिए सफेद कफन में सज गया बेटा, पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी माँ

doonprimenews

Leave a Comment