Doon Prime News
uttarakhand

थराली विधानसभा के अंतर्गत कलसिरी गांव में हुआ हादसा,15-17वर्ष के चार किशोर नदी में डूबे, हुई मौत

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 वर्ष के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


आपको बता दें की मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़े -**आज अपराहन 3:35 मिनट पर विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री रहे मौजूद


हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में तैरते दिखे।

Related posts

देहरादून से जौली ग्रांट एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा का हुआ संचालन,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी हरी झंडी

doonprimenews

Uttarakhand- यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए चाचाओं ने अपनी ही भतीजे के साथ किया दुष्कर्म।

doonprimenews

नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू, Subodh Uniyal हुए दिल्ली रवाना, पढ़िए पूरी खबर।

doonprimenews

Leave a Comment