Doon Prime News
nation

अस्पताल में डॉक्टर बनकर आया एक अनजान शख्स करने लगा महिलाओं से छेड़छाड़ , अस्पताल प्रबंधन को नहीं लगी कानोंकान खबर

गोड्डा सदर अस्पताल

झारखंड के गोड्डा सदर अस्पताल में एक फर्जी डॉक्टर ने ऐसा कारनामा किया, जिसे जानकर आप भी अचंभित हो जाएंगे। दरअसल गोंडा सदर अस्पताल में एक व्यक्ति फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने के बहाने से महिलाओं के साथ छेड़खानी किया करता था। घटना शुक्रवार देर रात की है जब रात करीब 8:00 से 9:00 के बीच फर्जी डॉक्टर के ड्रेस में एक व्यक्ति सभी वार्डों में घूम घूम कर मरीजों को देख रहा था। और महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब फर्जी डॉक्टर प्रसव वार्ड में जाकर महिला मरीजों के साथ गलत हरकत करने से भी नहीं चुका। डॉक्टर जांच के बहाने बैड टच के साथ महिलाओं को छूने लगा। मरीजों के मुताबिक फर्जी डॉक्टर ने महिलाओं को किस करने का भी प्रयास किया।

आपको बता दे की अस्पताल में भर्ती एक मरीज लाडली खातून की रिश्तेदार सुनैना द्वारा बताया गया कि जिस वक्त वह खाना लाने गई हुई थी,उसी दौरान उसकी बेटी के साथ डॉक्टर बन कर आया एक व्यक्ति छेड़छाड़ कर रहा था। जब वह बेटी के पास वापस आई तो वह व्यक्ति उसे वापस दवा लाने के लिए भेज देता है और कहता है कि हमें नीचे से डॉक्टर द्वारा जांच के लिए भेजा गया है। इसी कारण हम आपके बेड तक आए हैं। लेकिन मरीजों को शक हुआ, जिसके बाद मरीजों के परिजन ने सदर अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े -Amazon इंडिया और Exotic इंडिया पर बिक रही भगवान श्रीकृष्ण की अश्लील पेंटिंग पर फूटा लोगों का गुस्सा।


वहीं शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर बनकर आए अनजान व्यक्ति की तलाश शुरू करी, लेकिन वह व्यक्ति भागने में सफल रहा। इधर पूरे मामले पर अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रभा रानी प्रसाद द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी मिली है और अस्पताल प्रबंधन इसकी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और ऑन ड्यूटी गार्ड से भी पूछताछ की गई है कि आखिर उनके रहते ऐसी घटना कैसे हुई। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

Related posts

मिठाई में कमी है’ तो लड़की,मिठाई अच्छी बनी है’ तो लड़का, पूछताछ में पता चला बड़ा खुलासा पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

Breaking News- 100 साल की उम्र में Modi जी के माता ने ली अंतिम सांस, ज्यादा तबियत बिगड़ने से हुआ निधन

doonprimenews

क्या आप जानते हैं नदी में सिक्के डालने के क्या है धार्मिक व साइंटिफिक रीजन, अगर नहीं तो पढ़िए पूरी खबर

doonprimenews

Leave a Comment