Doon Prime News
nation

Raksha Bandhan 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंधवाई राखी, देहरादून के जनजातीय बच्चों को किया था आमंत्रित

द्रौपदी मुर्मू

इस वर्ष का रक्षाबंधन दून के जनजातीय बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। जी हां आपको बता दें दून के जनजातीय बच्चों ने दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। दून संस्कृति विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधी। बच्चों का दल पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय और विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना बिष्ट के नेतृत्व में दिल्ली गया।यह रक्षाबंधन बच्चों के लिए काफी उल्लास के साथ गौरव का क्षण लेकर आया।

आपको बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में देहरादून के जनजातीय दून संस्कृति विद्यालय के 15 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखियां बांधने का गौरव प्राप्त हुआ। आईटी आईटीआई दोनों संस्कृति विद्यालय का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने वर्ष 2004 में किया था। यहां दून समेत तमाम जनपदों के जनजातीय बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है।

बता दें कि तरुण विजय ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त कर बच्चों को उपहार भी प्रदान किए।उन्होंने कहा अब राखी का पर्व भाई-बहन से बढ़कर सर्व समाज में प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बन गया है। पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन देहरादून के जनजाति बच्चों को राष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण पूरे देश और देश के जनजातीय बच्चों के लिए सम्मान की बात है।उनको एक जनजातीय महिला राष्ट्रपति को राखी बांधने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

यह भी पढ़े –Mouni Roy ने भीख मांग रही महिला के साथ किया कुछ ऐसा , देखते ही दिल हार जाएंगे आप


वहीं भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से बीरपुर में रक्षाबंधन मनाया गया।महिला कार्यकर्ताओं ने सेना के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा साथ ही वीर जवानों की दीर्घायु की भी कामना करी।गुरुवार को महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में संयोजक ज्योति कोटिया की टीम के साथ वीरपुर में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। राखी के इस कार्यक्रम के दौरान कमली भट्ट ने कहा कि राखी के पर्व पर बहने अपने भाई को राखी बांधी हैं लेकिन देश के जवान सीमा पर खड़े होते हैं तो उनकी बहन के लिए राखी बांधना संभव नहीं हो पाता ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि आसपास रह रहे जवानों को राखी बांधे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा,निर्मला थापा,गीता पुरोहित, कल्पना गुरु, मीरा थापा,सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यहां एक युवक के साथ की गई बहुत बड़ी धोखाधड़ी, एयरपोर्ट (Airport) में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए का लगाया झांसा

doonprimenews

शहीद अमरीश त्यागी का अंतिम संस्कार,16 साल बाद हुआ

doonprimenews

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर,84 लोगों की गई जान, रेड अलर्ट जारी

doonprimenews

Leave a Comment