Doon Prime News
Breaking News

Breaking news : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानेल विक्रमसिंघे के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद आपातकाल घोषित किया गया , हालत बिगड़े

बड़ी खबर इस वक्त श्रीलंका से आ रही है जहां राष्ट्रपति के देश छोड़े जाने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला है।कुछ दिनों से यह प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में जमकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अब यही भीड़ संसद की ओर बढ़ चुकी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सैनिकों द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।


श्रीलंका में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। और राष्ट्रपति गोटबोया देश को बुरी परिस्थितियों में छोड़कर देश से भाग गए हैं। तो वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानेल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बना दिया गया है और अब प्रदर्शनकारी उनके भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई है। श्रीलंका कई देशों से कर्ज भी ले चूका है और अब उन्हीं देशों के कर्ज के नीचे दबा हुआ है। श्रीलंका द्वारा कर्ज लिए गए देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन भी है। आपको बता दें कर्ज को चुकाने के लिए श्रीलंका ने अपने कुछ बंदरगाह 100 वर्षों के लिए चीन को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़े –हैवानियत की हदें पार, 6 साल की बच्ची की हत्या कर बोरे में भरा
बता दें की गोटबाया को आज अपना इस्तीफा देना था। श्रीलंका की वायु सेना ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ मालदीव रवाना हो गया। बयान में कहा गया है कि, संविधान के प्रावधानों के तहत और सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका की वायु सेना ने राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए आज तड़के एक विमान उपलब्ध कराया था। ऐसे में राष्ट्रपति द्वारा देश से भागने के बाद देश में हालत बिगड़ते ही जा रहे हैं।

Related posts

Breaking News – यहाँ यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी , 2 की मौत ,1 गंभीर से घायल

doonprimenews

Breaking News -अल्मोड़ा के सरकारी अस्पताल में हुए नवजात की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जारी किए जांच के निर्देश

doonprimenews

Breaking news :शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, लगातार 8घंटे की पूछताछ के बाद लिया गया एक्शन

doonprimenews

Leave a Comment