Doon Prime News
Breaking News

Breaking news : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानेल विक्रमसिंघे के कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने के बाद आपातकाल घोषित किया गया , हालत बिगड़े

बड़ी खबर इस वक्त श्रीलंका से आ रही है जहां राष्ट्रपति के देश छोड़े जाने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला है।कुछ दिनों से यह प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में जमकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अब यही भीड़ संसद की ओर बढ़ चुकी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सैनिकों द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।


श्रीलंका में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। और राष्ट्रपति गोटबोया देश को बुरी परिस्थितियों में छोड़कर देश से भाग गए हैं। तो वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानेल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बना दिया गया है और अब प्रदर्शनकारी उनके भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई है। श्रीलंका कई देशों से कर्ज भी ले चूका है और अब उन्हीं देशों के कर्ज के नीचे दबा हुआ है। श्रीलंका द्वारा कर्ज लिए गए देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन भी है। आपको बता दें कर्ज को चुकाने के लिए श्रीलंका ने अपने कुछ बंदरगाह 100 वर्षों के लिए चीन को सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़े –हैवानियत की हदें पार, 6 साल की बच्ची की हत्या कर बोरे में भरा
बता दें की गोटबाया को आज अपना इस्तीफा देना था। श्रीलंका की वायु सेना ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ मालदीव रवाना हो गया। बयान में कहा गया है कि, संविधान के प्रावधानों के तहत और सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका की वायु सेना ने राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और दो सुरक्षा अधिकारियों को मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए आज तड़के एक विमान उपलब्ध कराया था। ऐसे में राष्ट्रपति द्वारा देश से भागने के बाद देश में हालत बिगड़ते ही जा रहे हैं।

Related posts

Breaking news – हमारी पार्टी के साथ हुआ अन्याय..’, पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

doonprimenews

बदायूं हत्याकांड: दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, बरेली से पकड़ा गया

doonprimenews

केदारनाथ धाम ज्यादा बर्फ बारी के चलते अलर्ट हुआ जारी , यहाँ देखे तस्वीरे

doonprimenews

Leave a Comment