Dehradun : नाबालिग का अपहरण और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहा था लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : नाबालिग का अपहरण और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहा था लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: June 11, 2022 9:09 AM
Follow Us:

दिनांक 07/06/2022 को थाना रायपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुना भट्टा रायपुर रोड के पास उनकी 3 वर्षीय नाबालिग पुत्री को टॉफी चॉकलेट का लालच देकर गलत नियत से अपने साथ ले गया इसी दौरान वादी को जानकारी मिलने पर उसके द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पुत्री को आधे रास्ते में ही छोड़ कर भाग गया घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 216/22 अंतर्गत धारा 363/511 आईपीसी में पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक भावना करने वालों के सुपुर्द की गई। दौराने विवेचना पीड़िता का मेडिकल बयान आदि के आधार पर अभियोग में धारा 9/10 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

अभियोग की गंभीरता को देखते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा दिए गए आदेश में क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के दिशा निर्देशन में थाना अध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो का गहराई से अवलोकन किया गया तो वादी की पुत्री को एक व्यक्ति अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिया के आधार पर संदिग्ध को तलाश किया गया व मुखबीर मामूर किए गए। इसी क्रम में दिनांक 10/6/2022 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नीरज पुत्र शिवकुमार निवासी चुना भट्टा थाना रायपुर मूलनिवासी मुकर्रम पुर नेहतौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है एवं उसके द्वारा रायपुर से चुना भट्टा के पास से एक लड़की को गलत नियत से टॉफी का लालच देकर जंगल की तरफ ले जा रहा था कि तभी बच्चे के परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आधे रास्ते में ही बच्ची को छोड़ कर भाग गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े- Dehradun Graphic Era की Shivi Aggarwal का हुआ इस अमेरिकी कंपनी में चयन, मिलेगी 50 लाख की सैलरी।

नाम पता अभियुक्त
नीरज पुत्र शिवकुमार निवासी चुना भट्टा थाना रायपुर मूल निवासी मुकर्रमपुर नेहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष को

पुलिस टीम
01-उपनिरीक्षक भावना
02-एचसीयूटी यजुवेंद्र रावत
03-कांस्टेबल सौरव बलिया
04-कांस्टेबल गंभीर रावत
05-कांस्टेबल पुष्कर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment