अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यहां मां की ममता हुई शर्मसार: तीसरी बेटी होने पर जंगल में फेंक आई, शव को ऐसे लगाया ठिकाने।

On: May 17, 2022 5:39 AM
Follow Us:

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया गया है कि उत्तराखंड पिथौरागढ़ के दौलीगाड़ गांव के पास जंगलों में नवजात का शव पड़े होने की जानकारी मिली है पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला है कि क्षेत्र की एक गर्भवती 10 मई से अपने तीन बच्चों के साथ लापता है एक मां की ममता उस समय मर गई जब उसने जन्म देते ही अपनी बेटी को जंगल में छोड़ दिया दूसरे दिन वह जंगल में देखने गई तो बेटी की सांसे थम चुकी थी बताया जा रहा है कि तीसरी बेटी होने पर महिला ने इस प्रकार की निर्दयता दिखाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, बाल कल्याण समिति को दौलीगाड़ गांव के पास के जंगलों में नवजात शव पड़े होने की सूचना मिली थी समिति के लोग पुलिस को लेकर वहां पहुंचे तो शव नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी पता चला कि क्षेत्र की एक गर्भवती 10 मई से अपने तीन बच्चों के साथ लापता है महिला के गंगोलीहाट में किराए के मकान में रहने के बाद पता सामने आई पूछताछ करने पर महिला ने बताया है कि 6 मई को उसने गांव के जंगल में बच्चे को जन्म दिया था लेकिन बेटे की चाहत में उसने बच्ची को कपड़े में लपेटकर वहीं पर रख दिया था कपड़े में लिपटी बच्ची को गड्ढे में रख दिया।

यह भी पढ़े – अगर आप रात को खाते है चावल (Rice) तो हो जाइये सावधान, हो सकता है काफी भारी नुकसान।

आपको बता दें कि अगले दिन वह फिर से जंगल में गई लेकिन तब तक बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए उसने कपड़े में लिपटी बच्ची को गड्ढे में रख दिया उधर पुलिस शनिवार को महिला को लेकर उस स्थान पर पहुंची तो वहां नवजात का शव नहीं मिला थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध आईपीसी की धारा 315, 317 , 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है बताया गया है कि महिला का पति चंडीगढ़ में नौकरी करता है आजकल वह भी घर आया है प्रेमा के तीनों बच्चे अब अपने पिता और दादी के साथ रह रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप सिलेंडर ब्लास्ट हादसा घायलों का रेस्क्यू

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

संपर्क क्रांति ट्रेन में व्यापारी के कर्मचारियों से पैसे लूटते हुए बंदूकधारी बदमाश।

उत्तराखंड: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में लूट, व्यापारी के कर्मचारियों से 7 लाख रुपये छीनकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखंड मौसम समाचार: अल्मोड़ा के गाँव में खिली धूप के साथ हिमालय पर आते हुए काले, गरज-चमक वाले बादल और बिजली चमकना। |

उत्तराखंड में मौसम का ‘यू-टर्न’: अगले 24 घंटों में बदलेगा मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

हरिद्वार हर की पैड़ी पर बैसाखी स्नान करते श्रद्धालु और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल।

धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व की धूम: हर की पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Leave a Comment