अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बरेली रोड पर एक पौधे पर खर्च हुए 4,608 रुपये, वन विभाग के खर्च पर उठे सवाल

On: July 3, 2025 7:52 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के बरेली रोड पर पेड़ लगाने के नाम पर वन विभाग ने करोड़ों का बजट झोंक दिया है। हाईवे किनारे केवल 1,060 पौधे रोपने के लिए विभाग ने 48.85 लाख रुपये की लागत दर्शाई है, जिससे प्रति पौधा लगभग 4,608 रुपये का खर्च सामने आया है। यह जानकारी एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में दाखिल शपथपत्र के माध्यम से सामने आई।

यह जनहित याचिका हल्द्वानी निवासी हिशांत आही द्वारा दायर की गई थी, जिसमें उन्होंने वर्ष 2024 में सड़क चौड़ीकरण के चलते काटे गए पेड़ों की भरपाई न होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद हाईकोर्ट ने जनवरी 2025 में क्षतिपूरक वनीकरण के आदेश जारी किए। जवाब में वन विभाग ने हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत बरेली रोड की 8,301 मीटर लंबाई में पौधरोपण किए जाने और उसकी कुल लागत की जानकारी कोर्ट को दी।

हालांकि विभाग ने सफाई दी है कि पौधों के साथ लगाए गए मजबूत ट्री गार्ड के कारण कुल खर्चा बढ़ गया। विभाग का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और सरकारी नियमों के अनुसार की गई है। उनका यह भी कहना है कि केवल पौधे नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जिसके लिए ट्री गार्ड अनिवार्य हैं।

लेकिन इतनी भारी-भरकम लागत ने आम जनता और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या वाकई एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा में 4,600 रुपये से अधिक खर्च करना जरूरी था? यह मामला अब पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिहाज से चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें : काशीपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बनीं 5 अवैध मजारें हटाई गईं, धामी सरकार के बुलडोजर ने चलाया अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment