अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

24 साल बाद न्यू चकराता की बंधी आस, मास्टर प्लान के लिए दो करोड़ स्वीकृत

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

24 साल बाद न्यू चकराता की बंधी आस, मास्टर प्लान के लिए दो करोड़ स्वीकृत

विकासनगर: आखिरकार करीब 24 साल बाद नवीन चकराता बनाए जाने की कवायद एक बार फिर शुरू होने लगी है. जिससे क्षेत्र के विकास की फिर से आस जगने लगी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टाउन प्लानिंग विभाग को दो करोड़ दिए जाने की स्वीकृति दी है.

दरअसल, साल 1997 तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के शासनकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रामशरण नौटियाल ने क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों को पर्यटन व्यवसाय से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर छावनी क्षेत्र चकराता से करीब 5 किलोमीटर दूर पुरोडी में नवीन चकराता बनाए जाने की आधारशिला रखी थी. यहां छावनी क्षेत्र विदेशी पर्यटकों के लिए प्रतिबंध होने के चलते और तमाम अड़चनों के चलते हुए महत्वकांक्षी योजना परवान नहीं चढ़ पाई.

यह भी पढ़े –   BJP विधायक प्रमोद विज की गाड़ी फूंकी, स्पीकर ने जतायी नाराजगी

उत्तराखंड बनने के 21 साल बाद कांग्रेस या भाजपा सरकार के शासनकाल में नवीन चकराता बनाए जाने की कोई कवायद सही ढंग से नहीं हो पाई. लंबे समय से क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता के लिए काम करने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और मौजूदा भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने अपने प्रयास को जारी रखा. जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका संज्ञान लिया है.

स्थानीय जनता की मांग और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के मद्देनजर चकराता छावनी क्षेत्र की सीमा के बाहर चकराता मसूरी राजमार्ग पर स्थित पुरोडी माख्टी नागथात लखवाड से यमुना नदी तक नवीन चकराता टाउनशिप विकसित किए जाने तथा इसके समुचित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के लिए दो करोड़ की धनराशि टाउन प्लानिंग विभाग को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की है.

रामशरण नौटियाल का कहना है कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चकराता पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है. जहां पर्यटन गतिविधियां और औद्योगिक इकाइयां विकसित होने से न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ यहां से होने वाला पलायन भी रुकेगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment