उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

On: June 19, 2025 12:28 PM
Follow Us:

देहरादून। देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचीं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के स्वागत के इस विशेष अवसर पर राज्य के कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत शामिल थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसके साथ ही प्रशासनिक अमले से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र राजधानी देहरादून समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसके तहत वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment