देहरादून में बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा: चार दिन में 10 गिरफ्तार, दस्तावेज जालसाजी का भी संदेह - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा: चार दिन में 10 गिरफ्तार, दस्तावेज जालसाजी का भी संदेह

On: May 21, 2025 4:17 PM
Follow Us:

देहरादून में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। पिछले चार दिनों में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है, जिससे शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के नेटवर्क का खुलासा हो रहा है।

मंगलवार को पटेलनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में यह पुष्टि हुई कि वे सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं। इसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश डिपोर्ट कर दिया गया। इससे पहले 18 मई को क्लेमेनटाउन इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। इनमें एक महिला और चार पुरुष शामिल थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि इनमें से कुछ घुसपैठियों ने न केवल फर्जी आधार कार्ड बनवाए हैं, बल्कि वर्षों से विभिन्न ठेकेदारों के साथ काम करते हुए भारत में रह रहे हैं। एक मामले में तो एक व्यक्ति ने वैध दस्तावेजों का सहारा लेकर भारत में स्थायी निवास तक बना लिया था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

चौंकाने वाली बात यह है कि कई बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत के विभिन्न राज्यों में विवाह भी कर लिया है, जिससे उन्हें नागरिकता से जुड़े दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो गए। पुलिस को आशंका है कि इस पूरी गतिविधि के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो न केवल इन्हें भारत लाने का काम करता है, बल्कि उन्हें फर्जी दस्तावेज भी मुहैया कराता है।

देहरादून पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है और बस्तियों व निर्माण स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो भी लोग इन अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment