केदारनाथ में लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ में लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी

On: May 17, 2025 7:14 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब ऋषिकेश एम्स से मरीजों को लाने वाली एक हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

यह हेलीकॉप्टर नियमित एंबुलेंस सेवा के तहत ऋषिकेश से केदारनाथ पहुंचा था। लैंडिंग से ठीक पहले, हेलीपैड से लगभग 20 मीटर की दूरी पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। गनीमत रही कि हादसा हेलीपैड के पास होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। हेलीकॉप्टर को हल्का नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन सभी सवारियों की सुरक्षा ने राहत की सांस दी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें- सीएम धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment