सीएम धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सीएम धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

On: May 17, 2025 6:49 AM
Follow Us:

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ किया गया। यह गौरवमयी यात्रा हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने स्वयं पैदल मार्च करते हुए लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय की।

इस ऐतिहासिक यात्रा को हाल ही में भारतीय सशस्त्र बल द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता को समर्पित किया गया। यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यात्रा में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके अलावा, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठन व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी इस यात्रा में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाना तथा सैनिकों के अद्वितीय बलिदान को नमन करना रहा।

यह यात्रा उत्तराखंड के लिए न सिर्फ एक आयोजन था, बल्कि यह जनमानस के राष्ट्र प्रेम और सैनिकों के सम्मान में उठी एक सशक्त आवाज बनकर उभरी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में स्वरोजगार को नई उड़ान: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 को मिली मंजूरी, 50 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment