उत्तराखंड: रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र में मिला 15 वर्षीय छात्र का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: रुद्रपुर सिडकुल क्षेत्र में मिला 15 वर्षीय छात्र का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही

On: April 15, 2025 10:50 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सिडकुल क्षेत्र के पास एक सुनसान मैदान में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंकित गंगवार पुत्र देवदत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, अंकित सोमवार सुबह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। परिवार के अनुसार, उन्होंने उसे स्कूल यूनिफॉर्म पहनाकर रवाना किया और फिर खुद फैक्ट्री में काम पर चले गए। दोपहर में एक रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि अंकित का शव सिडकुल क्षेत्र में एक मैदान में पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा तथा पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को संदेह है कि किसी ने योजनाबद्ध तरीके से अंकित की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

परिजनों का कहना है कि अंकित ट्रांजिट कैंप स्थित मछली बाजार के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। वे हैरान हैं कि वह स्कूल जाने की बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल, इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्यारे का पता लगाकर उसे कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

यह भी पढें- देहरादून से अमृतसर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर की यात्रा अब आसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment