देहरादून से अमृतसर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर की यात्रा अब आसान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून से अमृतसर के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू, स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर की यात्रा अब आसान

On: April 15, 2025 9:57 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून से अमृतसर के बीच वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे स्वर्ण मंदिर और वाघा बॉर्डर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लंबे समय से सिख समुदाय की चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इस सेवा की शुरुआत की गई है।

सोमवार को देहरादून आईएसबीटी से परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन 19 यात्रियों ने इस वोल्वो सेवा में सफर किया, जिनमें पांच अमृतसर, जबकि बाकी लुधियाना और जालंधर के लिए रवाना हुए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बस सेवा का समय और रूट

यह वोल्वो बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे देहरादून आईएसबीटी से प्रस्थान करेगी और सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना तथा जालंधर होते हुए रात साढ़े आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा अमृतसर से अगली सुबह पांच बजे शुरू होगी और दोपहर साढ़े तीन बजे देहरादून पहुंचेगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

देहरादून से अमृतसर:

  • देहरादून: प्रस्थान सुबह 10 बजे
  • सहारनपुर: सुबह 11:30 बजे
  • अंबाला: दोपहर 2 बजे
  • लुधियाना: शाम 5 बजे
  • जालंधर: शाम 6:30 बजे
  • अमृतसर: आगमन रात 8:30 बजे

अमृतसर से देहरादून:

  • अमृतसर: प्रस्थान सुबह 5 बजे
  • जालंधर: सुबह 7 बजे
  • लुधियाना: सुबह 8:30 बजे
  • अंबाला: सुबह 11:30 बजे
  • सहारनपुर: दोपहर 2 बजे
  • देहरादून: आगमन दोपहर 3:30 बजे

किराया और सुविधाएं

देहरादून से अमृतसर तक यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 1224 रुपये तय किया गया है। यदि कोई यात्री देहरादून से जालंधर तक यात्रा करता है, तो उसका किराया 1009 रुपये होगा। यह सेवा 10.5 घंटे में अमृतसर पहुंचा देगी, जबकि मौजूदा लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन इस दूरी को लगभग 13 घंटे में तय करती है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है ताकि यात्रियों को अग्रिम आरक्षण में कोई परेशानी न हो।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर परिवहन निगम की डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) पूजा कहेरा और ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह सेवा धार्मिक, पारिवारिक एवं पर्यटन उद्देश्य से यात्रा करने वालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।


यह भी पढें- देहरादून: आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकती है मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment