देहरादून: ईदगाह में नमाज अदा करने के मद्देनजर शहर के कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन प्लान सोमवार सुबह 6:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।
डायवर्जन प्लान के तहत महत्वपूर्ण बदलाव:
- घंटाघर से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक – इसे राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- दर्शनलाल चौक तथा तहसील क्षेत्र से आने वाले वाहन – जिन्हें बिंदाल जाना हो, वे दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
- राजपुर रोड से बिंदाल जाने वाला ट्रैफिक – इसे घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
- बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले वाहन – आवश्यकता अनुसार इन्हें कैंट क्षेत्र की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन जो बिंदाल जाना चाहते हैं – उन्हें दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग से भेजा जाएगा।
- प्रकाश नगर ईदगाह जाने वाले श्रद्धालु – उन्हें घंटाघर से बिंदाल जाने की अनुमति दी जाएगी।
बैरियर पॉइंट्स:
यातायात नियंत्रण के लिए निम्नलिखित स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे:
- घंटाघर
- बिंदाल
- यमुना कॉलोनी
- अग्रवाल बेकरी
- धर्मपुर चौक
- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
- चंद्रबनी चौक
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन बदलावों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
यह भी पढें- लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया समर्थन