उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिला ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं, जिससे उनके 11 साल की बेटी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस अब इस जघन्य कृत्य के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।
यह भी पढें- हल्द्वानी में 9वीं के छात्र के लापता होने का रहस्य गहराया, जली स्कूटी के पास पेट्रोल की बोतल मिली