NE

News Elementor

What's Hot

उत्तराखंड: चांगथांग में हिमस्खलन, गंगोत्री धाम समेत कई इलाकों का मुख्यालय से संपर्क टूटा

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर चांगथांग के समीप एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। यह तीसरी बार है जब धराली और जांगला पुल के बीच हिमस्खलन हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जिला आपदा

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर चांगथांग के समीप एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। यह तीसरी बार है जब धराली और जांगला पुल के बीच हिमस्खलन हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 28 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला, धराली और भैरोघाटी के बीच बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ था। इसके बाद भी लगातार हो रही बर्फबारी से हालात और खराब हो गए हैं।

मौसम विभाग पहले ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर चुका था। हाल ही में धराली से आगे चांगथांग के पास एक और बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिससे गंगोत्री हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वहां यातायात ठप पड़ गया। इस हिमस्खलन का असर इतना व्यापक था कि बर्फ का मलबा हाईवे से करीब 100 मीटर नीचे भागीरथी नदी तक पहुंच गया।

लगातार हो रही बर्फबारी और हिमस्खलन से न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि आपदा प्रबंधन की चुनौतियाँ भी बढ़ गई हैं। अब प्रशासन हाईवे को फिर से चालू करने के लिए राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

यह भी पढें- विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

Doon Prime News is a dynamic news website delivering fast, reliable, and in-depth coverage of current affairs, politics, sports, and more. Stay informed with accurate and unbiased reporting.

Quick Links

Popular Categories

Must Read