संगठन में बड़े बदलाव, जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
भाजपा ने सोमवार को अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून महानगर अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इन नेताओं को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जिला | नया जिलाध्यक्ष |
---|---|
रुद्रप्रयाग | भारत भूषण भट्ट |
चंपावत | गोविंद सामंत |
नैनीताल | प्रताप बिष्ट |
देहरादून | सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल |
पिथौरागढ़ | गिरीश जोशी |
उधमसिंहनगर | कमल जिंदल |
टिहरी | उदय सिंह रावत |
चमोली | गजपाल बर्तवाल |
बागेश्वर | प्रभा गड़िया |
अल्मोड़ा | महेश नयाल |
काशीपुर | मनोज पाल |
पौड़ी | कमल किशोर रावत |
देहरादून ग्रामीण | मीता सिंह |
ऋषिकेश | राजेंद्र तड़ियाल |
कोटद्वार | राजगौरव नोटियाल |
उत्तरकाशी | नागेंद्र चौहान |
रुड़की | डॉ. मधु |
प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन जारी, जल्द हो सकता है ऐलान
प्रदेश भाजपा में इस समय नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा जोरों पर है। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि संगठन की कमान किसे सौंपी जाएगी। यह एक अनुभवी नेता होगा, कोई युवा चेहरा होगा या फिर भाजपा नेतृत्व इस बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाकर नया प्रयोग करेगा, इस पर चर्चा जारी है।
भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी थी, और अब 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। इन नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है और पार्टी जल्द ही औपचारिक घोषणा करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा अपने सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। हालांकि, अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। संगठन से जुड़े नेताओं का मानना है कि होली के बाद पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जिसके तुरंत बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि प्रदेश संगठन की कमान किसके हाथों में जाएगी और पार्टी किन नए चेहरों को आगे लाती है।
यह भी पढें- हरिद्वार के ज्वालापुर में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, मकान की छत उड़ी, एक व्यक्ति गंभीर घायल