अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

19 जुलाई को रुद्रपुर में जुटेंगे बड़े उद्योगपति,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, जानिए क्या है खास

On: July 14, 2025 11:36 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में 19 जुलाई को एक भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जोरों पर हैं। इसे सफल बनाने के लिए तमाम विभागीय अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

सोमवार को उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद ऊधम सिंह नगर के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल – मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम – का दौरा किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए।

इस प्रदर्शनी का आयोजन वर्ष 2023 में देहरादून में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए एमओयू की ग्राउंडिंग प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में हो रहे कार्यों को ज़मीन पर उतारना और निवेशकों को आकर्षित करना है।

प्रदर्शनी में देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर उत्तराखंड में औद्योगिक प्रगति को दर्शाने वाले कई स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय और राष्ट्रीय कंपनियां अपनी नवीनतम परियोजनाओं और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में करीब 5000 से 7000 लोगों की उपस्थिति संभावित है। उन्होंने कहा कि तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

यह आयोजन उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश और अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने दोहरी मतदाता सूची वाले प्रत्याशियों पर रोक के आदेश में संशोधन से किया इनकार, कहा – केवल सर्कुलर पर लगाई गई है रोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment