अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

12वीं की छात्रा ने दे दी जान, सुसाइड नाेट से सच्चाई आई सामने

On: February 11, 2022 2:08 PM
Follow Us:

सुसाइड

चेन्नई : तमिलनाडु के करूर जिले की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. शुक्रवार की शाम वह घर में अकेली थी उसी दाैरान उसने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली. जांच के दाैरान छात्रा की निजी डायरी से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र किया है.

पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट काे अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों ने यौन उत्पीड़न आरोप के मद्देनजर बालिका विद्यालय में जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर साइबर क्राइम पुलिस ने उस लड़की के व्हाट्सएप चैट के आधार पर भी पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े  –  BREAKING NEWS दुर्घटनाग्रस्त हुई बारात की बस, नशे मैं था ड्राइवर

आपकाे बता दें कि पिछले हफ्ते कोयंबटूर की एक स्कूली छात्रा ने अपने शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न के कारण अपनी जान ले ली थी. पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी शिक्षक और स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment