अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में NDRF की 31 सदस्ययी टीम तैनात, बनाया गया आपदा कंट्रोल रूम

On: February 14, 2022 5:51 PM
Follow Us:

हरिद्वार में NDRF की 31 सदस्ययी टीम तैनात, बनाया गया आपदा कंट्रोल रूम

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है. ऐसे में विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. हरिद्वार में देर रात से लगातार बारिश हो रही है. पूरे प्रदेश में आज बारिश हो रही है. हरिद्वार जिलाधिकारी ने आपदा की स्थिति को देखते हुए जनपद के सभी स्कूलों की पहले से ही छुट्टी घोषित कर रखी है. आज सुबह 6:15 बजे एनडीआरएफ की 31 सदस्ययी टीम हरिद्वार पहुंच गई है. यहां आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 18 और 19 अक्टूबर के हाई अलर्ट को देखते हुए एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा कार्रवाई करते हुए जनहित में एक पुलिस आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की. जिसमें इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस ऑफिसर को पूरे 24 घंटे (शिफ्ट वाइज) नियुक्त कर स्थिति पर नजर रखने व तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश देते हुए जनहितार्थ इनके मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं

यह भी पढ़े – हरिद्वार: बिना ड्राइवर ही बेकाबू होकर दौड़ने लगा ट्रक, कार हुई भिड़ंत

हरिद्वार पुलिस द्वारा हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर अनाउंसमेंट करके श्रद्धालुओं से गंगा किनारे पर न जाने की अपील लगातार की जा रही है. वहीं, भीमगोडा बैराज पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा लगातार गंगाजल की निगरानी की जा रही है. सुबह 8:00 बजे गंगा जलस्तर 291.25 मीटर था. गंगा के खतरे का निशान 294 मीटर पर है. जिला प्रशासन आपदा को देखते हुए अलर्ट पर हैं. हालांकि, अभी कोई खतरे की बात नहीं है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment