अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

साली ने जीजा को अपनी बहन का हत्यारा मान कर चप्पल से पीटा, विडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

On: February 14, 2022 11:02 AM
Follow Us:

साली ने जीजा को अपनी बहन का हत्यारा मान कर चप्पल से पीटा, विडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक साली ने जीजा को बीच सड़क जमकर पीटा। साली जीजा को उसकी बहन का हत्यारा मान रही है। उसकी बहन ने जहर खा लिया था। उसे दमोह के जिला hospital लाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने दामाद और उसके घरवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। आत्म हत्या के इस मामले में police ने मुकदमा दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे की है।दमोह जिले की कोतवाली थाना police को जिला hospital से सूचना मिली की एक महिला ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। Police मौके पर पहुंची और जांच की। पता चला कि मृतिका का नाम हेमवती पटेल था। Police जांच कर ही रही थी कि मृतिका की बहन प्रियंका कुशवाहा ने आपा खो दिया। उसने अपनी बहन की मौत का जिम्मेदार जीजा को माना और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच police और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। 

बहन ने लगाया ये आरोप

मृतिका की बहन प्रियंका ने police को बताया कि हेमवती की शादी lockdown में 3 साल पहले फुटेरा निवासी गोविंद पटेल से हुई थी। मायके में शादी होनी थी और दो दिन पहले उसकी बहन घर आई थी। यहां गोविंद हेमवती पर जल्दी घर चलने का दबाव डालने लगा। रिश्तेदारों ने गोविंद को मनाया और वे कुछ देर रुके और फिर बहन को लेकर घर चले गए। शुक्रवार रात उन्हें बताया गया कि हेमवती ने जहर खा लिया है। पता चला कि उसे जिला hospital में भर्ती कराया गया है। प्रियंका के मुताबिक, जब तक वह जिला hospital पहुंचती तब तक उसकी बहन हेमवती की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़े : जानिए उत्तराखंड में सुबह 9:00 बजे से लेकर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

यहाँ देखे वीडियो : 

कीटनाशक पीने से महिला की मौत के बाद परिजनों मृतक महिला के।पति को चप्पल से पीटा pic.twitter.com/fuQG1v212Z

— Dharmesh pandey Damoh (@PandeyDamoh) February 14, 2022

 

पिता ने जैसे-तैसे कर्ज लेकर की शादी

प्रियंका ने आरोप लगाया कि हेमवती की मौत गोविंद की प्रताड़ना की वजह से ही हुई है। जिस समय उसकी बहन की शादी हुई थी उस समय lockdown था। शादी के लिए कोई चीज नहीं मिल रही थी। पिता ने जैसे-तैसे कर्ज लेकर संबंधियों को 5 लाख रुपए नकद दिए थे। इसके अलावा उन्हें एक लाख रुपए का दहेज अलग से खरीद कर दिया गया। प्रियंका ने police को बताया कि उसकी बहन जब पहली बार गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात ( abortion) हो गया था। उसके बाद से वह दोबारा गर्भवती( pregnant) नहीं हो रही थी। इस बात को लेकर ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से तंग आकर उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस में आधी रात बड़ी सर्जरी: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 अधिकारियों के किए तबादले, 11 थानों के कप्तान बदले

Weather Forecast India

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, लेकिन यूपी-बिहार से राजस्थान तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी अलर्ट

​उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 108 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

​देहरादून के वसंत विहार में सनसनी: 23 I युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: Dehradun में आंकड़ा 300 पार, कोविड और डेंगू के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Weather Forecast India rain alert across 20 states including Delhi and Uttarakhand

Aaj Ka Mausam: बिहार से असम तक 20 राज्यों में बारिश, दिल्ली में Yellow Alert; पहाड़ों पर भी खतरा!

Leave a Comment