ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा

On: February 9, 2022 6:36 PM
Follow Us:

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर  महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा

Yamunagar में एक महिला ने आत्‍महत्‍या कर ली। महिला पति की प्रताड़ना से काफी परेशान थी। उसका एक सात साल का बेटा भी है। स्‍वजनों का आरोप है कि पति सास और ननद उसे प्रताडि़त करते थे। इस वजह से बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े -बहू पर जेठ ने किया लोहे के सरिये से वार

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पति, सास व ननद उसे परेशान करते थे। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है। मामले में मृतका की बहन आशु शर्मा की शिकायत पर police ने केस दर्ज किया है।

police को दी शिकायत के मुताबिक, राजेश कालोनी निवासी आशु शर्मा की छोटी बहन 35 वर्षीय सोनिया की शादी वर्ष 2010 में द्वारकापुरी कालोनी निवासी पारस के साथ हुई थी। शादी से उसे एक बेटा है। उसकी इस समय आयु सात वर्ष है। आरोप है कि सोनिया को उसका पति पारस परेशान कर रहा था। वह कुछ भी कार्य नहीं करता है। घर का खर्च भी बहन सोनिया ही ब्यूटी पार्लर से चला रही थी। आरोप है कि पारस नशे का आदी है। वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। घर का सामान तक वह बेच चुका था। बहन की सास भी उसे परेशान रखती थी। उसे मकान का हिस्सा देने से भी मना कर दिया था। उसके हिस्से का मकान अपनी बेटी के नाम करने की धमकी दे रही थी। जिस वजह से सोनिया ससुराल वालों से काफी परेशान थी।

बहन को  फोन जहर खाकर किया 

सोमवार की सुबह सोनिया ने अपनी बहन आशु को फोन कर बताया था कि वह काफी परेशान है। इसलिए जहर खाकर जान दे रही है। जिस पर आशु ने तुरंत अपने मायके वालों को बताया और सोनिया के घर पहुंचे। तब तक सोनिया को उल्टियां लगने लगी थी। उसे लेकर civil hospital जगाधरी में पहुंचे। यहां उसे yamunagar trama center में रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​रीति-रिवाज के नाम पर दरिंदगी की हद: गुजरात में ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में सामूहिक दुष्कर्म, 2 महिलाओं समेत 9 सलाखों के पीछे

​Hyderabad Hotel Murders: 10 दिनों में 3 युवतियों की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

​Bhopal Retired IAS Murder: भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, नया नौकर संदेह के घेरे में

​चंडीगढ़ में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल के सिर में मारी गोली, बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस को बेटे पर गहरा शक

​Jaipur Murder News: करधनी में सिर पर वार कर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी राहुल झा फरार

​Guwahati Crime News: गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, उंगलियां काटीं और फ्रिज में छिपाया कटा सिर

Leave a Comment