अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सतना में सड़क हादसा, परिवार के दो बच्चों सहित 4 की मौत

On: February 11, 2022 2:08 PM
Follow Us:

एमपी: सतना में सड़क हादसा, परिवार के दो बच्चों सहित 4 की मौत

सतना: मध्य प्रदेश  के सतना (Satna) जिले के मैहर थाना क्षेत्र में जीतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार को टक्कर‌ मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत  हो गई, जबकि घायल बेटे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मासूम को उपचार के लिए मैहर अस्पताल भिजवाया. मृतकों के शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया गया है. बता दें, हादसे के वक्त कार में माता-पिता और दो मासूम मौजूद थे. अब परिवार के नाम पर हादसे के चंद घंटे पहले खींची गई एक तस्वीर है, जिसमें चारों एक फ्रेम में दिख रहे हैं.जानकारी के मुताबिक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर  हुई.

यह भी पढ़े-  टमाटर का भाव सुन छूट रहे लोगों के पसीने, अन्य सब्जियां भी पहुंच से हुई दूर

कार में सवार मृतकों के नाम पति सत्यम उपाध्याय उम्र 40 वर्ष, पत्नी मेनिका उपाध्याय उम्र 35 वर्ष, बेटी इशानी उपाध्याय उम्र 10 वर्ष है, जबकि गंभीर रूप से घायल स्नेह उपाध्याय उम्र 8 वर्ष है, हादसा रात्रि करीब 11:00 बजे का बताया जा रहा है, मृतक सत्यम उपाध्याय मोबाइल दुकान चलाता था. इस हादसे में घायल मासूम को सतना जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन 3 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम का इलाज शुरू नहीं हो सका क्योंकि उस समय जिला अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. मैहर से सटा हुआ करीब 5 किलोमीटर में जीतनगर है, जहां निर्माण एजेंसी TBCL द्वारा सड़कों के किनारे कोई भी पट्टी नहीं बनाई गई है, जिसकी वजह से आये दिन लोग इस रोड पर हादसे का शिकार होते रहते हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment