अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 22 लाख रुपए ठगे

On: February 11, 2022 11:35 AM
Follow Us:

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 22 लाख रुपए ठगे

काशीपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.22 करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है. वहीं, डीआईजी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है.

दरअसल मोहल्ला रहमखानी निवासी विशाल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर देकर कहा कि उसकी मुलाकात विजय कुमार ने इकबाल से कराई थी. जिसकी अफजलगढ़ में मैसर्स उमेर ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म है, जो लकड़ी का कारोबार करता है. तब इकबाल ने उससे कहा कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है और उसकी नौकरी भी विदेश में लगा सकता है.

वहीं, आरोपी ने उससे कहा कि तुम पढ़े लिखे हो और तुम्हारे पास बैंक में काम करने का अनुभव भी है. जिससे तुम्हें प्रतिमाह 10 से 12 लाख रुपए वेतन मिलेगाय आरोपी इकबाल ने कहा कि इस काम में तुम्हारा एक करोड़ 25 लाख रुपए का खर्च आएगा. इस पर उसने इतने पैसे एक साथ देने में असमर्थता जताई तो इकबाल ने किस्तों में पैसे देने की बात कही और पैसे मिलने पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़े –  3 फ़ीट के दूल्हे को मिली 2 फ़ीट की दुल्हन, लोग बोले रब ने बनादि जोड़ी

इसके बाद आरोपी इकबाल एक दिन उसके घर आया और पासपोर्ट समेत अन्य कागजात ले लिए. साथ ही रुपयों की मांग की. ऐसे में समय-समय पर उसने आरटीजीएस और नकद रुपए आरोपी इकबाल को दिए, जब उसने पूरे एक करोड़ 22 लाख रुपए इकबाल को दे दिए.

वहीं, जब काफी दिनों बाद भी इकबाल ने उसकी विदेश में नौकरी नहीं लगवाई और ना ही उसके विदेश जाने के कागजात बनवाए. जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपनी बात से मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी. वहीं, मामले में डीआईजी के निर्देश पर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment