अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से चेन स्नेचिंग, एक बदमाश पकड़ा गया

On: February 12, 2022 6:36 AM
Follow Us:

रुड़की में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से चेन स्नेचिंग, एक बदमाश पकड़ा गया

रुड़की: इंदिरा विहार कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से दो बाइक सवार युवकों ने गले की चेन लूट ली. सोने की चेन के साथ ओम का लॉकेट भी था. महिला ने शोर मचाया तो पास से गुजर रहे कुछ युवक वहां आ गए. एक आरोपित को युवकों ने पकड़ लिया. उसकी पिटाई की. इस बीच उसका दूसरा साथी मौके से चेन लेकर फरार हो गया.जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी अंजलि सैनी कॉलोनी की दो महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी. जैसे ही महिला जेल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए. इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती बाइक पर बैठे एक युवक ने महिला के गले पर घूंसे से वार कर दिया. एकाएक हुए हमले से महिला घबरा गई.

यह भी पढ़े – घर की Underground टंकी में मिला नौकर का शव Dehradun Crime

महिला कुछ समझ पाती इसी बीच बदमाश ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली. सोने की चेन के साथ ओम का लॉकेट भी था. लूटपाट होते देख महिलाओं ने शोर मचा दिया. इस पर कुछ युवक वहां पहुंचे. युवकों ने एक आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर दी.

इसी बीच गहमागहमी में उसका दूसरा साथी सोने की चेन लेकर वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद गंगनहर कोतवाली के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे गए. पकड़े गए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment