अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मां ने जिस युवक के खिलाफ दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा, बेटी उसी से शादी कर पुलिस चौकी पहुंची, पढ़िए पूरी खबर

On: February 14, 2022 5:50 PM
Follow Us:

मां ने जिस युवक के खिलाफ दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा, बेटी उसी से शादी कर पुलिस चौकी पहुंची, पढ़िए पूरी खबर 

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले में नया मोड गया है. परिजनों ने जिस युवक पर युवती के अपहरण मामला दर्ज कराया वो उसका प्रेमी निकला. युवती उसी के साथ शादी कर पुलिस चौकी पहुंची और अपने परिजनों द्वारा प्रेमी पर लगाए अपहरण के आरोप को गलत बताया. दरअसल, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली MSc में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार (16 नवंबर) को लापता हो गई थी. युवती के परिजनों ने पुलिसकर्मी के बेटे प्रभात गिरि पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था.

परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को पिछले छह महीने से पुलिसकर्मी का बेटा कॉलेज आते-जाते समय परेशान कर रहा है. उनकी बेटी ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने बेटे ने उसे धमकी भी दी थी.

यह भी पढ़े – चंपावत पुलिस ने विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध से लेकर ड्रग्स तक के प्रति किया जागरूक

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी, लेकिन बुधवार (17 नवंबर) को अचानक इस घटना में एक नया मोड आ गया. परिजनों से जिस युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था,

युवती उसी के साथ शादी कर गैस प्लांट पुलिस चौकी पहुंच गई.युवती ने पुलिस को बताया कि वो प्रभात गिरि से प्यार करती है और दोनों शादी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, छात्रा ने अपनी मां के आरोपों को भी गलत बताया है. पुलिस ने शादी के दस्तावेज और आधार कार्ड आदि चेक किए, जिससे पता चला कि दोनों बालिग हैं और शादी कर चुके हैं. दोनों साथ रहना चाहते हैं. रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

Leave a Comment