अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मकान मालिक ने जबरन घर में घुसकर महिला के साथ किया रेप,आरोपी के बेटे ने बच्ची के साथ भी की छेड़खानी

On: February 9, 2022 5:57 PM
Follow Us:

मकान मालिक ने जबरन घर में घुसकर महिला के साथ किया रेप,आरोपी के बेटे ने बच्ची के साथ भी की छेड़खानी

मकान मालिक जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी. महिला के साथ रेप के थोड़ी देर बाद मकान मालिक के बेटे ने महिला की 12 साल की बेटी के साथ छेड़खानी की. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं.

 दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मकान मालिक ने जबरन घर में घुसकर 38 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके अलावा आरोपी के बेटे पर पीड़ित महिला की 12 साल की बेटी से छेड़खानी करने का आरोप है.

यह भी पढ़े – ज्वैलर्स ने घर पर छोड़ा सुसाइड नोट और निकल पड़ा आत्महत्या करने, पुलिस ने ऐसे बचाया

धमकी भी दी 

 दुष्कर्म और छेड़खानी का ये मामला बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके का है. पीड़ित महिला नांगलोई की अमर कॉलोनी में किराए पर पिछले तीन साल से रह रही थी. वो एक फैक्टरी में नौकरी किया करती थी. घटना वाले दिन महिला घर पर ही थी. तभी आरोपी मकान मालिक महिला के घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन रेप किया. महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी और मौके से फरार हो गया.

आरोपी के बेटे ने की 12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी

थोड़ी देर बाद जब महिला किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई तो मकान मालिक का बेटा उसके घर पहुंच गया. घर पर महिला की 12 साल की बेटी मौजूद थी. महिला के घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ छेड़खानी की.  जिसके बाद महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई.

नांगलोई थाने की पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Monsoon 2026: Dark monsoon clouds over India Gate as Delhi Monsoon 2026 brings rain, thunderstorms, and relief from heat across the national capital.

Delhi Monsoon 2026: 5 साल में पहली बार जुलाई में पहुंचा मानसून, दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट!

Delhi New EV Policy 2026: EV खरीद पर 100% रोड टैक्स माफ, टू-व्हीलर पर ₹30,000 का फायदा; जानें नीति की सभी बड़ी बातें

गुरुग्राम में सनकी दिल्ली पुलिस के सिपाही की हैवानियत: ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को सड़क पर घसीटा, थार से गेट तोड़ा; आरोपी जेल में

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस और पीड़ित महिला।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े खौफनाक लूट: महिला को बंधक बनाकर 8 लाख और गहने साफ, बदमाशों ने मुंह पर चिपकाया टेप

एआई का ‘महाकुंभ’ शुरू: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

दिल्ली के विकासपुरी में खड़ी बस में भीषण आग, हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

Leave a Comment