अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भूस्खलन के बाद 65 परिवारों को किया गया विस्थापित

On: February 14, 2022 5:29 PM
Follow Us:

भूस्खलन के बाद 65 परिवारों को किया गया विस्थापित

नैनीताल : बीते दिनों नैनीताल में हुई मूसलाधार बारिश से बलियानाला क्षेत्र में एक बार फिर से बड़ा भूस्खलन हुआ है. जिससे हरि नगर क्षेत्र में रह रहे लोगों के सामने चिंताए खड़ी हो चली हैं. क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने 65 परिवारों को क्षेत्र से विस्थापित कर नजदीकी जीजीआईसी स्कूल व प्राइमरी स्कूल में भेज दिया है.

क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखकर प्रशासन की टीम के द्वारा क्षेत्र में मुनादी कर भूस्खलन वाले क्षेत्र की तरफ ना जाने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे. उनके द्वारा बताया गया कि 2019 में जीएसआई की टीम के द्वारा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमांकन किया गया था. बलियानाला क्षेत्र को 3 जोन में बांटा गया था. इस तरह के खतरे का अंदेशा पहले जताया था. प्रशासन को हरि नगर क्षेत्र जल्द से जल्द खाली करवाने के निर्देश भी दिए थे.

यह भी पढ़े –  हल्द्वानी: आपदा की भेंट चढ़े 60 से ज्यादा सरकारी स्कूल, बच्चों की पढ़ाई बंद

जीएसआई (Geological Survey of India) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि क्षेत्र बेहद संवेदनशील हो चला है जो कभी भी धराशाई हो सकता है. जीएसआई टीम के द्वारा किया गए सीमांकन क्षेत्र में जोन एक में आज भूस्खलन हुआ है. अब भूस्खलन जीआईसी स्कूल की सीमा तक पहुंच चुका है जो आने वाले समय के लिए बड़ा खतरा है.

बता दें बलिया नाला क्षेत्र में 1972 से लगातार भूस्खलन हो रहा है. इसके बावजूद भी सरकार इस क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को रोकने में असफल रही है. जिससे अब नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. बलियानाला क्षेत्र नैनीताल की बुनियाद माना जाता है. अगर इसी तरह से क्षेत्र में भूस्खलन होता रहा तो जल्द ही नैनीताल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगेगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

A petrol pump worker on a scooter chasing and stopping a white Scorpio SUV on a mountain highway in Bhimtal, Uttarakhand, surrounded by a crowd.

भीमताल में फिल्मी स्टाइल: पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा स्कार्पियो चालक, कर्मी ने 2 किमी स्कूटी दौड़ाकर पकड़ा, वीडियो वायरल

Naresh Pandey Arrested : भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने रात में घर से दबोचा; पॉक्सो, नाबालिग के शोषण और गर्भपात के गंभीर आरोप

Nainital Monsoon 2026: Naini Lake filled with rainwater during Nainital Monsoon 2026, with mist-covered hills and cloudy weather in Nainital.

Nainital Monsoon 2026: नैनीताल में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से लबालब हुई नैनी झील!

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड सड़क के सुधारीकरण को 13.10 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

Leave a Comment