अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच हालिया समय में नहीं हुई कोई झड़प

On: February 12, 2022 6:47 AM
Follow Us:

भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच हालिया समय में नहीं हुई कोई झड़प

पूर्वी लद्दाख(Eastern Ladakh) में भारत(India) और चीन(China) की सेना के बीच किसी तरह की ताजा झड़प से इनकार करते हुए भारतीय सेना(Indian Army) ने आज उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों देशों के बीच हुआ समझौता भी रद हो गया है। साथ ही सेना ने यह भी कहा कि सीमा पर चीन(china) की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

भारत-चीन(India–china) सीमा पर दोनों देशों की सेना इन दिनों शांत है किसी की ओर से पूर्वी लद्दाख पर हावी होने की कोशिश नहीं की जा रही है। भारतीय सेना(Indian army) ने आज यह जानकारी दी। बता दे कि फरवरी में दोनों देशों की सेना वहां से हटी थी। साथ ही वहां तनाव के मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। सेना ने बताया कि क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (People’s Liberation Army) की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। दरअसल मीडिया की ओर से यह खबर आ रही है कि चीनी सेना ने फिर से पूर्वी लद्दाख(Eastern Ladakh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (line of actual control) को पार कर लिया है और कम से कम एक बार दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हो चुकी है।

इसे खारिज करते हुए आज सेना ने बयान जारी किया और बताया, ‘इस साल फरवरी में हुए समझौते के बाद से इलाकों को हथियाने की एक बार भी कोशिश नहीं की गई है जहां से सैनिकों की वापसी की गई। जैसा कि आर्टिकल(Article) में लिखा गया है उस तरह का कुछ नहीं है गलवन या किसी और हिस्से में कोई झड़प नहीं हुई है।’ साथ ही सेना ने यह भी कहा कि आर्टिकल में लिखा गया है कि चीन के साथ किया गया समझौता भी खत्म हो गया जो झूठ और आधारहीन है। सेना की ओर से कहा गया,’दोनों पक्षों के बीच समाधान को लेकर बातचीत जारी है और संबंधित क्षेत्रों में नियमित तौर पर पेट्रोलिंग की जा रही है। सीमा पर अब तक हालात सामान्य हैं। PLA गतिविधियों व सैनिकों के टर्नओवर को भारतीय सेना के द्वारा मॉनिटर किया जा रहा है।’ 

यह भी पढ़े-  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 240 लाभार्थियों को दिया गया आवास कब्जा

बता दे की पिछले साल के मई में भारत (India) और चीन (China) के बीच हिंसक झड़प होने के बाद कई जगहों पर सेना की तैनाती की गई। सैन्य व राजनयिक वार्ता के बाद फरवरी में दोनों देशों ने पैंगोंग झील के उत्तर व दक्षिणी हिस्से से सैनिकों और हथियारों को हटा लिया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और कार में अपराध की जांच की सांकेतिक इमेज

कोलकाता में दिल दहलाने वाली वारदात: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

भोपाल के भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए सफेद कपड़ों में लोग, पवित्र चिता, और पास में तैनात पुलिसकर्मी।

मॉडल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: AIIMS भोपाल में हुआ दूसरा पोस्टमार्टम; आज भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर प्रदर्शित राज्यसभा चुनाव की तारीखें और मतदान का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनावी बिगुल: 18 जून को वोटिंग और नतीजे, मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नदियों में चलती हुई आधुनिक वाटर मेट्रो बोट और किनारे पर बने हाई-टेक बोट टर्मिनल का ग्राफिक इन्फोग्राफिक, वाटर मेट्रो इंडिया प्रोजेक्ट

कोच्चि के बाद अब देशभर के 18 शहरों में चलेगी ‘वाटर मेट्रो’, पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 5 शहरों को तोहफा

Leave a Comment