
चंपावत: जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है. मूसलाधार बारिश से चंपावत-टनकपुर हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है. वहीं, धौंन के पास सुबह एक ऑल्टो कार मलबे की चपेट में आ गयी, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया. हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया है.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
वहीं, भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीण अंचल की 6 सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं. इन सड़कों में भारी बारिश के कारण मलबा आया है.ग्रामीण क्षेत्रों में उपजाऊ खेत और घरों की सुरक्षा दीवार भी बारिश की भेंट चढ़ गई हैं. वहीं, मैदानी क्षेत्र में टनकपुर बनबसा में नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. शारदा नदी के किनारे के आवासों को चेतावनी देते हुए पहले ही खाली करवा लिया गया था. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने नेशनल हाईवे-9 के लिए चेतावनी जारी की है. आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जा रहा है.
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
यह भी पढ़ें- विशेषज्ञों ने बताया उत्तराखंड में कब आयेगी कोरोना की तीसरी लहर,जानिए क्या बोले डॉ एनएस बिष्ट।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story










